जैतपुर: फर्जी रुतबे का जाल: इंस्टाग्राम पर ‘राजपूत’और रहीस बनकर छात्रा को भगाया, निकला पेंटर
जैतपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा को प्रेमजाल में फंसाने का मामला सामने आया है। ग्वालियर जिले के मोहसान निवासी 28 वर्षीय करण धनक ने इंस्टाग्राम पर खुद को “करण राजपूत” बताकर आलीशान जीवनशैली का दिखावा किया और छात्रा से दोस्ती कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी पेशे से पुट्टी-पुताई का काम करता है तथा काम के दौरान खिंचवाई