रानीगंज: महानवमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र की महानवमी को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। इस दौरान हांसा स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। पूरा मंदिर परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय बना रहा।