अररिया: पलासी में बांस की झाड़ी में मिले महिला के शव मामले में पति गिरफ्तार, 4 वर्षीय बेटे को पुलिस ने सकुशल बरामद किया
Araria, Araria | Jun 5, 2026 अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत कनखुदिया पंचायत के सुरकिया धार के पास बांस की झाड़ी में 4 जून को एक महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन करते हुए मृतका के पति गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लापता 4 वर्षीय बालक आर्यन कुमार को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।