डलमऊ: नेवाजगंज गांव के पास गड्ढे में फंस रहे ट्रक, डलमऊ कस्बा जाम के झाम में फंसा
डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर नेवाजगंज गांव के पास लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से सड़क पर बने गहरे गड्ढे मुसीबत बन गए हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे से ट्रकों के फंसने के कारण भीषण जाम लग गया, जो शाम 6 बजे तक जारी रहा। घंटों जाम में फंसे राहगीरों और कस्बावासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। व्यापारियों ने बताया कि लगातार लग रहे जाम से कारोबार प्रभावित हो रहा है।