ज्वालापुर पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार इन संदिग्धों से पुलिस को अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने दोपहर 3 बजे बताया कि दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है और इनसे पूछताछ भी की जा रही है।