हरिद्वार: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने रूपेंद्रप्रकाश के बयान का पलटवार करते हुए कहा- कुंभ को बदनाम न करें संत
2027 अर्धकुंभ मेले से पहले अखाड़ा परिषद के अस्तित्व और पूर्णकुंभ को लेकर साधु संतों में बयानबाजी जारी है। जहां दो दिन पहले बड़ा अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्रप्रकाश ने बैठक में अखाड़ा परिषद के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे, वहीं आज अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने उनके बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कुंभ बदनाम कर रहे है रूपेंद्रप्रकाश।