पुष्पराजगढ़: ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पुष्पराजगढ़ में दो दिवसीय प्रशिक्षण
बुधवार 5:30 बजे जनसंपर्क विभागने बतायाग्राम पंचायतों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और आय के नए स्रोत विकसित करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 60 ग्राम पंचायतों के 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में भवन कर, जल कर, बाजार शुल्क सहित विभिन्न करों के प्रभावी संग्रहण पर जोर दिया गया।