महसी: रामपुर धोबियाहार में करंट की चपेट में आकर मवेशी की मौत, ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग की उठाई मांग
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धोबियाहार गांव में बुधवार देर शाम करीब 7 बजे एक मवेशी करंट की चपेट में आकर मर गई। किसान पन्नेलाल अपनी मवेशी को चराकर वापस लौट रहे थे, तभी गांव के बाहर रखे ट्रांसफार्मर के पास मवेशी पहुंच गई और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। घटना की सूचना पर लेखपाल अमरेंद्र गौतम ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी