राजगढ़: राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने लोकल फॉर वोकल अभियान के तहत स्टॉल का किया निरीक्षण
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की मौके पर राजगढ़ जिला मुख्यालय पर शनिवार को दोपहर 2:00 बजे करीब राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस मौके पर राजगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव, कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।