मिर्ज़ापुर: कतवारू का पूरा में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को मुठभेड़ में मारी गोली
कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा मोहल्ले में अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ में दूसरे आरोपी को भी पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी को रविवार को ही पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारी थी, वहीं दूसरे आरोपी को सोमवार को हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।