दुधि: म्योरपुर में राख लदा ट्रक मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर पलटा, घंटों यात्री जाम से रहे परेशान
म्योरपुर में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बुधवार को राख लदा एक ट्रक पलट गया। रनटोला गांव स्थित जमतिहवा नाला के पास हुए इस हादसे के कारण मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दुर्घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राख से भरा यह ट्रक मुर्धवा की ओर जा रहा था।