उदाकिशुनगंज प्रखंड परिसर के सभागार में बुधवार से पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मालूम हो कि प्रखंड के लक्ष्मीपुर, मंजोरा, लश्करी, खाड़ा एवं गोपालपुर पैक्स के लिए चुनाव होना है। पहले दिन कुल 15 लोगों ने अध्यक्ष पद हेतु नामांकन का पर्चा भरा एवं 47 लोगों ने सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल किया।