बरहरुवा: बरहरवा में ट्रेन से गिरकर हवेली खड़गपुर निवासी टीटीआई की मौत
मालदा डिवीजन के बरहरवा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सुबह तकरीबन 9:00 बजे रेलवे ट्रैक पर गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को ड्यूटी में तैनात बरहरवा आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक सुरेश पासवान ने आनन फानन में बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सोहेल अनवर ने जांचों उपरांत उन्हें मृत करार दे दिया।