झांसी: बरुआसागर में सांड से भिड़ा युवक, शोभायात्रा में शामिल युवक ने जान पर खेलकर सींग पकड़कर सांड को किया काबू
Jhansi, Jhansi | Mar 28, 2025 झांसी के बरुआसागर से अजीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक के आगे सांड कमजोर पड़ गया। शोभायात्रा के दौरान सैंकड़ों महिलाओं के बीच घुसा सांड किसी को नुकसान पहुंचाता, इससे पहले यात्रा में शामिल एक युवक ने उसे नतमस्तक कर दिया। हालांकि, सांड ने लौटकर हमला करने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उसे खदेड़ दिया।