हाथरस: हाथरस के वर्तमान सांसद राजवीर दिलेर की हृदय गति रुकने से हुई मौत अलीगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में थे भर्ती
हाथरस के वर्तमान सांसद राजवीर दिलेर की अचानक से आज दिन बुधवार को तबियत बिगड़ गई। परिजन तत्काल सांसद को अलीगढ़ के वरुण ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां पर उपचार के दौरान हृदय गति रूकने से सांसद की मौत हो गई। जैसे ही मौत की सूचना भाजपाइयों को मिली तो पूरे हाथरस शहर में भाजपा कमेटी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में हड़कंप व शोक की लहर दौड़ गई है।