मिहींपुरवा: मिहींपुरवा में मोहर्रम पर निकाला गया जुलूस, या हुसैन के नारों से गूंजा क्षेत्र, ताजिये दफन के लिए सुरक्षा चाक चौबंद
मिहींपुरवा में मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार शाम अकीदतमंदों ने भव्य जुलूस निकाला। इस दौरान 'या हुसैन' के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम किया और ताजिये दफन किए। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से निकले ताजिए निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला स्थलों तक पहुंचे।