मेरठ: मेरठ में शराब के नशे में सिपाही ने किया हंगामा, फल विक्रेता से गाली-गलौज और युवक से मारपीट, वीडियो वायरल
Meerut, Meerut | Jul 8, 2026 मेरठ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दिल्ली गेट इलाके के जली कोठी का बताया जा रहा है वायरल वीडियो में यूपी पुलिस का एक सिपाही कथित तौर पर शराब के नशे में फल विक्रेता से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करता दिखाई दे रहा है। वहीं वीडियो बना रहे एक युवक के साथ भी मारपीट करने का आरोप है।