कटनी नगर: जिला जेल झिंझरी से कैदी का सनसनीखेज खत: जेककर्मी रुपयों की मांग कर प्रताड़ित करता है
झिंझरी जिला जेल से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। हत्या के मामले में 11माह से सजा काट रहे विचाराधीन कैदी मोहित धमेजा ने जेल के अंदर से अपने परिवार को पत्र भेज कर जेलकर्मी राजभान दुबे पर रुपये मांगने और प्रताड़ना का आरोप लगाया। कैदी के परिजनों ने एसपी और कलेक्टर को शिकायत की है। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने आज शनिवार दोपहर 3 बजे इस मामले में जानकारी दी है