जानसठ: रामराज क्षेत्र के टिकोला शुगर मिल में संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की मौत पर हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
रामराज क्षेत्र के टिकोला शुगर मिल में बृहस्पतिवार शाम 6:00 बजे के आसपास उस समय हंगामा देखने को मिला जब मिल परिसर में संदिग्ध परिस्थिति के चलते एक मजदूर की मौत हो गई।मृतक युवक की पहचान 21 वर्ष से गुफरान के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर मिल परिसर में हंगामा करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।