हाथरस: अज्ञात कारणों से एक युवक ने विशाख्त पदार्थ का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, हायर सेंटर रेफर
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव अखईपुर में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने युवक को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।