गाज़ीपुर: तेज रफ्तार का कहर, ट्रेलर ने ट्रैक्टर-टैंकर को मारी टक्कर, चालक और मजदूर गंभीर, अस्पताल में भर्ती
गाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर-टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक और हाइवे पर सिंचाई कर रहा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में भर्ती कराया गया है। दरअसल गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा गांव के पास एनएच-31 वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर यह भीषण हादसा हुआ।