पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय के बाहर नेत्रियों ने किया प्रदर्शन, गायिका देवी से माफी मंगवाने पर उठाया सवाल
25 दिसंबर को भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान गायिका देवी को मंच पर बुलाया गया था, जहां देवी ने रघुपति राघव राजा राम भजन जैसे ही गाना शुरू किया वैसे ही भाजपा के कार्यक्रम में कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया जिसके बाद भाजपा नेताओं ने देवी से माफी मंगवाया। इसे लेकर रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे राजद नेत्रियों ने हाथों में महात्मा गांधी की तस्वीर लेकर प्रदर्शन किया।