पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी, पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा
प्रशासन के रोकने के बावजूद BPSC अभ्यर्थी गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के पास पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसे लेकर रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि शनिवार शाम 5:30 धरना प्रदर्शन के लिए पत्र प्राप्त हुआ था, जबकि गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन करने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है और उसकी भी एक प्रक्रिया है।