बेगूसराय: कारगिल भवन में DIG ने व्यवसायिक महासंघ के साथ की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
कारगिल भवन में डीआईजी आशीष भारती ने व्यावसायिक महासंघ के साथ बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी जिला पुलिस कार्यालय द्वारा गुरुवार की रात 10:00 बजे मिली. बैठक के दौरान ज्वेलर्स एसोसिएशन, कपड़ा व्यवसाई, खाद्यान्न संघ आदि के प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक के दौरान व्यवसाईयों ने सड़क जाम, सुरक्षा, अतिक्रमण सीसीटीवी कैमरा अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया.