बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, कई निर्देश दिए गए
कार्यालय कक्ष में DM तुषार सिंगला की अध्यक्षता में गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने इलाज के दौरान मरीज को होने वाले परेशानियों के बारे में बिंदुबार अवगत कराया. इस पर डीएम द्वारा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.