कान्हाचट्टी: नशा मुक्ति अभियान: राजपुर पुलिस ने 6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत राजपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 06 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से टीवीएस लूना और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। एसडीपीओ संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि हेसापारम गांव से बी.के. हाई स्कूल, कान्हाचट्टी की ओर एक व्य