सेहराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरई रोड़ से पुलिस ने शनिवार को शाम लगभग 7 बजे एक 29 वर्षीय युवक को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर मामला दर्ज किया है, सेहराई पुलिस को शनिवार को शाम के समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि सेहराई में पिपरई रोड़ के किनारे कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची।