धनौरा: मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से बिजली विभाग को हुआ ₹6 लाख का नुकसान, बिजली रही गुल
आपको बता दे की मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में शुक्रवार रात लगभग 9:00 के आसपास में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई थी। इस दौरान शहर की बिजली आपूर्ति ठप गई थी। तहसील क्षेत्र के गांव आजमपुर, ढींगरा, कुमराला, ख्यालीपुर आदि गांव की बिजली आपूर्ति पूरी रात बंद रही, इस दौरान बिजली बंद होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ा।