बिहारीगंज: न्यायालय के आदेश पर वांछित अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार तामिला, पुलिस की कार्रवाई तेज
मधेपुरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आलोक में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बिहारीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी बादशाह तिवारी और आशीष भारती ने फरार अभियुक्तों के घरों पर विधिवत इश्तेहार तामिला किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून से बचने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।"