रजौली थाना क्षेत्र के एनएच-20 पर अदलबिगहा मोड़ के समीप सोमवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में प्राथमिक उपचार के बाद नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।