पीरटांड: घरेलू विवाद के कारण कर्माटांड़ में एक महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदर अस्पताल में करवाया गया शव का पोस्टमार्टम
पीरटांड के कर्माटांड़ में मालोनी देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि धनीराम मरांडी की पत्नी मालोनी देवी ने घरेलू विवाद के कारण फांसी लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।