दातागंज: HPCL प्लांट हत्याकांड मामले में आरोपी की मां के नाम कोटे की दुकान पर राशन स्टॉक कम मिलने पर दर्ज हुआ मुकदमा
HPCL प्लांट हत्याकांड मामले में आरोपी की मां के नाम राशन की दुकान पर जांच में स्टॉक कम पाया गया है। जिसमें शुक्रवार सुबह 12 बजे मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी अजय प्रताप की मां किरण देवी के नाम राशन कोटे की दुकान थी जिसको निलंबित कर दिया गया। जांच में स्टॉक कम पाया गया जिसमें काला बाजारी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।