पूर्णिया पूर्व: बनमनखी में आयोजित संतमत सत्संग में पूर्णिया सांसद शामिल हुए
पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड अंतर्गत नौलखी गांव में आयोजित संतमत सत्संग कार्यक्रम में गुरुवार को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शामिल हुए। उन्हें इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ आध्यात्मिक चर्चा करते हुए संतमत और सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला।जिस दौरान उन्होंने कहा कि संतमत केवल एक धार्मिक विचारधारा नहीं, बल्कि एक जीवन दर्शन है।