पूर्णिया पूर्व: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सदर विधायक ने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए किया रुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बुधवार को दोपहर करीब 12 बजेसे देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्जना तथा रूद्रा अभिषेक कर विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया क्षेत्रवासी सहित देश की जनता के सुख समृद्धि की प्रार्थना भगवान शिव से की । हर हर महादेव की बारात में शिवभक्तों के साथ विधायक शामिल हुए तथा समस्त श्रद्धालुओं को महा शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी |