पूर्णिया पूर्व: बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर कसबा थाना अंतर्गत पुलिस और आमजनों के बीच खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के अवसर पर बुधवार को कसबा थाना अंतर्गत पुलिस एवं आमजनों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें पुलिस एवं पब्लिक के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।बताते चले कि बिहार पुलिस सप्ताह को लेकर पुलिस व आमजनों के बीच खेल प्रतियोगिता, जागरूकता अभियान सहित तरहत तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।