मोकामा: सस्यागढ़ फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
Mokameh, Patna | May 1, 2026 मोकामा के सम्यागढ़ में हुई फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल मौली महतो के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने केवटी निवासी आरोपी शिवकुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी है।