पेण्ड्रा: कोटमी पेंड्रा मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुल की रेलिंग तोड़कर नाले में गिरा, चालक बाल-बाल बचा
पेंड्रा-कोटमी मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां कोयले से लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर खुज्जी नाला के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नाले में जा गिरा। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि पुल पर हाल ही में बनाई जा रही निर्माणाधीन रेलिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रेलर कंचनपुर से कोयला लोड करके चांपा जा रहा था।