खालवा: खंडवा में खुले नाले का ‘जाल’, खाद लेकर लौट रहे किसान की पिकअप फंसी
Khalwa, Khandwa | Jul 10, 2026 खंडवा | किसानों की मुसीबतें सिर्फ खाद मिलने तक ही सीमित नहीं हैं। यह तस्वीर जिला मुख्यालय पर इंदौर नाका स्थित जिला विपणन संघ की है। जहां सरकारी बदइंतजामी की पोल खुल गई। जानकारी के अनुसार एक किसान अपनी मेहनत की कमाई से खरीदे गए खाद के कट्टों को एक पिकअप में लादकर अपने गांव लौट रहा था। लेकिन उसका वाहन सहकारी पेट्रोल पंप के पास नाली में फंस गया।