सासाराम: रोहतास पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले ₹49,054
साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ₹49,054 वापस, रोहतास पुलिस की त्वरित कार्रवाई बुधवार को शाम क़रीब 6 बजे पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध के एक मामले में साइबर थाना, रोहतास ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित को ₹49,054 की राशि सफलतापूर्वक वापस कराई। पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच के कारण ठगी की रकम ट्रेस कर पीड़ित को राहत दिलाई गई।