कैराना: आपरेशन सवेरा के तहत कैराना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लगभग ₹1.06 करोड़ की स्मैक समेत तस्कर किया गया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | May 15, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक विनोद राघव मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन सवेरा के तहत टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कैराना बाईपास पुल के निकट रजवाहा पटरी से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम अमजद निवासी मोहल्ला आलखुर्द है, जिसके कब्जे से 529 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।