खगौल: दानापुर में मनाया गया 24वीं राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन का 33वां स्थापना दिवस
दानापुर स्थित बिहार रेजीमेंट केंद्र में शनिवार को सुबह 11 बजे 24वीं राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन (बिहार) का 33वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वीर स्मृति स्थल पर राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बटालियन की स्थापना 1 अगस्त 1994 को हुई थी और इसने उग्रवाद विरोधी अभियानों सहित विभिन्न क्षेत्र