सुपौल: सुरक्षित मातृत्व अभियान में उमड़ी गर्भवतियों की भीड़, अव्यवस्था पर फूटा महिलाओं का गुस्सा
Supaul, Supaul | Jul 9, 2026 सुपौल सदर अस्पताल में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत आयोजित विशेष प्रसवपूर्व जांच शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं जांच कराने पहुंचीं। शिविर में महिला रोग विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, रक्त एवं मूत्र जांच सहित अन्य आव