मंदसौर: नयाखेड़ा में पेट्रोल पंप बंद होने के बाद डीजल डालने की बात को लेकर कार सवार लोगों ने 3 लोगों के साथ की मारपीट, केस दर्ज
मंदसौर नई आबादी थाना क्षेत्र के नया खेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात को पेट्रोल पंप बंद होने के बाद कार सवार लोग आए और जबरदस्ती डीजल डलवाने के लिए कर्मचारियों से चर्चा की नहीं डालने पर तीन लोगों के साथ की मारपीट,घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई इस घटना में अक्षय शर्मा नामक कर्मचारी घायल हो गया एवं अन्य दो लोगों को मामूली चोट लगी है,