चकिया: उसरी गांव में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात व ₹42 हजार नकद की चोरी की, पुलिस जांच में जुटी
चकिया कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे को अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 42 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित जितेंद्र कुमार पासवान ने घर लौटने पर घटना की जानकारी होने के बाद डायल 112 पर सूचना दी और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।