मखदुमपुर: टेहटा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
टेहटा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार के दिन 4 बजे थानाध्यक्ष गुफरार अली ने बताया कि सांप्रदायिक हिंसा फैलाने के मामले में फरार चल रहे बगवार गांव निवासी डोमना मियां को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया।