विकासखंड कालापीपल में एफएलएन मासिक लर्निंग ट्रैकर के विश्लेषण के आधार पर उन शालाओं की विशेष समीक्षा की गई, जिनके विद्यार्थियों के स्तर में अपेक्षित सुधार नहीं पाया गया तथा जो जीरो स्कोर शालाओं की श्रेणी में थीं। इस दौरान बीआरसी अशोक उपलावदिया द्वारा संबंधित शालाओं के शिक्षकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।