फरीदाबाद: नगला एन्क्लेव पार्ट 2 में दो बच्चों का दिनदहाड़े हुआ अपहरण
थाना सारन इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस टीम बच्चों की तलाश में जुटी है। उन्होंने कहा कि वे अपहरणकर्ता के बेहद करीब हैं। पुलिस जल्द ही बच्चों को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। इसके बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोनू ने बताया कि वे रोज की तरह बच्चों को घर छोडकर काम पर गए थे।