फरीदाबाद: फरीदाबाद साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने साइबर फ्रॉड मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
साइबर थाना सेंट्रल में हरि नगर, नहर पार, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि 5 फरवरी को क्रेडिट कार्ड से 17985.56/-रु ठग लिए। शिकायत में बतलाया कि उसके पास एक ठग का फोन आया और ठग ने शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बढ़ाने की बात कही। ठग ने वीडियो कॉल के माध्यम से क्रेडिट कार्ड की डिटेल ले ली और OTP भी ले लिया।