पीपलदा: दीगोद पुलिस ने थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान 98 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Nov 13, 2024 जिले की दीगोद पुलिस ने गश्त के दौरान उम्मेदपुरा मोड़ सार्वजनिक स्थान से 2 लोगो को अवैध शराब के 98 पव्वो के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बुधवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दीगोद पुलिस जाप्ते ने गश्त के दौरान 2 अलग अलग व्यक्तियों को शक होने पर रोक कर तलाशी ली तो उनके पास कुल 98 देशी शराब के पव्वे मिले।