पीपलदा: इटावा थाना इलाके में मोटरसाइकिल की ट्यूब फटने से बाइक सवार महिला गिरी, गंभीर घायल होकर MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Nov 14, 2024 जिले के इटावा इलाके में पीहर से ससुराल मोटरसाइकिल पर आ रही विवाहिता महिला ट्यूब फटने से अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर घायल हो गयी। परिजनों ने गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि महिला सम्पत बाई पत्नी बबलू बैरवा अपने पति के साथ सीनोता से ख़्यावदा आ रही थी कि रास्ते मे मोटरसाइकिल के टायर की ट्यूब फटने से वह गिर गयी।